WATCH: PAK ओपनर Saim Ayub को स्टाइल मारना पड़ा भारी, No-Look Six मारने के चक्कर में हुए आउट (Image Source: X.Com (Twitter))
Pakistan vs Netherlands: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज और ऑलराउंडर सैम अयूब (Saim Ayub) ने शनिवार (7 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो के एससएसी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 13 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे स्टाइल मारने के चक्कर में अपना विकेट गवा बैठे।
आर्यन दत्त द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अयूब मिड-ऑन के ऊपर से नो लुक शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर हवा में ऊपर चली गई और और वैन डेर मर्व कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया।
अयूब ने साहेबजाद फरहान के साथ मिलकर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की।