T20 WC 2026: Suryakumar Yadav USA के खिलाफ पहले मैच में रच सकते हैं इतिहास, धोनी-गंभीर का रिकॉर्ड एक (Image Source: Google)
India vs USA T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास शनिवार (7 फरवरी) को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।
सूर्यकुमार अगर इस मैच में 5 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटनरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल औऱ जोस बटलर को पछाड़ने का मौका होगा।
सूर्यकुमार ने अभी तक 104 मैच की 98 पारियों में 169 छक्के जड़े हैं। वहीं गुप्टिल के नाम 118 पारी और बटलर के नाम 135 पारी में 173-173 छक्के दर्ज हैं।