सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और करोड़ों फैंस की नज़रें उन्हीं पर होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कैंपेन से परे, इस टूर्नामेंट में एक और दिलचस्प भारतीय कनेक्शन है और वो है भारतीय मूल के खिलाड़ी, जो वर्ल्ड स्टेज पर कई एसोसिएट टीमों की कप्तानी कर रहे हैं तो चलिए आपको उन तीन भारतीय मूल के कप्तानों के बारे में बताते हैं जो इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी टीमों को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे।
1. मोनांक पटेल (यूएसए)
मोनंक पटेल का इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। 1 मई, 1993 को गुजरात के आनंद में जन्मे, भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने भारत में एज-ग्रुप सिस्टम से शुरुआत की। अंडर-16 और अंडर-19 लेवल पर गुजरात का प्रतिनिधित्व किया और अपने जूनियर दिनों में जसप्रीत बुमराह के साथ भी खेले। हालांकि, फिर भी इतनी काबिलियत के बावजूद वो भारत के लिए उच्च स्तरीय क्रिकेट नहीं खेल सके। 2010 में ग्रीन कार्ड मिलने के बाद, मोनंक 2013 में हमेशा के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चले गए।