Brian Bennett: जिम्बाब्वे को भले ही गुरूवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए बैनेट ने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में बैनेट दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में 98 रन की पारी खेली थी।
Highest Score vs India in T20 Worldcup
— (@Shebas_10dulkar) February 26, 2026
98 - Chris Gayle (2010)
97* - Brian Bennett (2026)*
86* - Alex Hales (2022)
82* - Lendl Simmons (2016)
80* - Jos Buttler (2022) pic.twitter.com/tnGVePGLmT