T20 World Cup 2026: Finn Allen ने 33 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास,ऐसा करने वाले दुनिया के पहले पु (Image Source: X.Com (Twitter))
South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए एलन ने 33 गेंदों में 303.03 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 100 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के जड़े।
सबसे तेज शतक
एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, उन्होंने 33 गेंदों में इस आंकड़े को हासिल किया। एलन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 47 गेंदों में शतक लगाया था।