Advertisement

'क्रेडिट मोदी जी को जाना चाहिए जिन्होंने चीते लाकर नामीबिया को फेमस किया', श्रीलंका की हार पर आए ऐसे कमेंट

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में श्रीलंका उलटफेर का शिकार हो गई। नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया जिसके बाद यूजर्स को हाल ही में भारत में आए नामीबियाई चीतों की याद आ गई।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma October 16, 2022 • 17:26 PM
Cricket Image for T20 World Cup Namibia Cheetha Trends After Nam Beats Sri Lanka
Cricket Image for T20 World Cup Namibia Cheetha Trends After Nam Beats Sri Lanka (Namibia Cheetha trends)
Advertisement

Sri Lanka vs Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले में ही श्रीलंका टीम उलटफेर का शिकार हो गई है। एसोसिएट टीम नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर करिश्मा कर दिया है। श्रीलंकाई टीम को मिली इस हार के बाद सोशल मीडिया पर नामीबियाई चीतों को लेकर फनी मीम्स बन रहे हैं। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे के मौके पर भारत में नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था। इस खबर ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरीं। इसी बात को लेकर नामीबिया को मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने फनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मोदी जी और नामीबिया से लाया गया चीता श्रीलंका की हार पर हंस रहा है।'

Trending


दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्रेडिट मोदी जी को जाना चाहिए जिन्होंने चीतों का आयात किया और नामीबिया को प्रसिद्ध किया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर.. नामीबिया से हारा श्रीलंका.. हमें चीता देने के लिए धन्यवाद नामीबिया।' वहीं अन्य यूजर्स भी नामीबिया को मिली जीत के बाद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: NAM Vs SL: भावुक हुए नामीबियाई खिलाड़ी, आंखों में आंसू लिए मनाया जीत का जश्न

बता दें कि नामीबिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जान फ्रिलिंक ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं जेजे स्मित ने 16 गेंदों पर 31 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। श्रीलंका 19 ओवर में 108 रन ही बान सकी और मुकाबले को 55 रनों से हार गई। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 29 वहीं भनुका राजपक्षे ने 20 रन बनाए। नामीबिया के लिए डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और जान फ्रिलिंक ने 2-2 विकेट लिए। 


Cricket Scorecard

Advertisement