ZIM vs BAN: Taijul Islam ने 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, शाकिब अल हसन के महारिकॉर्ड की बराबरी की (Image Source: AFP)
Zimbabwe vs Bangladesh Test: बांग्लादेश के स्पिनर ताइजुल इस्लाम (Taijul Islam) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में गेंदबाजी का खास रिकॉर्ड बना दिया। ताइजुल ने 40.2 ओवर में 138 रन देकर 7 विकेट हासिल किए औऱ इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया।
300 इंटरनेशनल विकेट
ताइजुल ने पहली पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले वह बांग्लादेश के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले शाकिब अल हसन (712), मशरफे मुर्ताजा (389), मुस्तिफुजर रहमान (384) और मेहदी हसन मिराज (366) ने यह मुकाम हासिल किया था।