Bangladesh vs Pakistan 3rd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सीरीज के निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की पारी को मजबूती दी। मध्यक्रम में लिट्टन दास ने उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं अंत में तौहीद हृदोय की नाबाद पारी की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 291 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार (15 मार्च) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। देखें लाइव स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तंजीद हसन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 109 गेंदों में 105 रन की साझेदारी निभाई। सैफ हसन ने 55 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 107 रन की बेहतरीन पारी खेली।