टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के साथ चार दिवसीय मैच खेलेगा न्यूजीलैंड (टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के साथ चार दिवसीय मैच खेलेगा न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि वह 'भारत-ए' टीम की मेजबानी करेगा। दोनों देशों के बीच होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच अक्टूबर से चार दिवसीय तैयारी मैच खेले जाएंगे।
भारत अक्टूबर के आखिर से दिसंबर की शुरुआत तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगा, जिसमें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। एनजेडसी ने प्लंकेट शील्ड का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस दौरे में 'इंडिया ए' के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैच भी शामिल होंगे।
एनजेडसी ने एक बयान में कहा, "घरेलू रेड-बॉल समर सीजन में इंटरनेशनल लेवल का रोमांच भी देखने को मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड 'ए' क्राइस्टचर्च में 'इंडिया ए' के साथ 3 चार-दिवसीय मैच खेलेगा, जो 24 अक्टूबर से शुरू होंगे।"