T20 World Cup, AUS vs WI: क्रिस्टोफर हेनरी गेल जैसे प्लेयर सदियों में एक बार पैदा होते हैं। गेल उस खिलाड़ी का नाम है जिसके वेस्टइंडीज में ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में चाहने वाले बसे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में गेल जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए तब वह अनोखे अंदाज में दिखे। गेल धूप का चश्मा लगाकर स्वैग से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।
बल्लेबाजी के वक्त क्रिस गेल के चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन, उनकी ये मुस्कान उनके चाहने वालों को इतना गहरा गम दे जाएगी शायद ही किसी ने सोचा हो। गेल ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। वहीं जब वह पैट कमिंस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तब उनके चेहरे पर लंबी सी मुस्कान थी।
आंखों में चश्मा और चेहरे पर लंबी सी मुस्कान लिए क्रिस गेल ने दोनों हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन किया मानो 42 साल के गेल फैंस से उनके समर्थन के लिए अंतिम बार शुक्रिया कहना चाह रहे हों। इसके बाद गेल साथी खिलाड़ियों से गले मिलते हैं क्रिस गेल को देखकर साफ पता चल रहा था कि वेस्टइंडीज की जर्सी में ये हमारे गेल का अंतिम मैच है। गेल के चेहरे पर हंसी थी लेकिन, उनके फैंस के दिलों में सन्नाटा पसर गया।
Here is last World Cup for Chris Gayle.#WIvsAUS pic.twitter.com/3ORUNabQ0L
— MD Shoaib(@drewmaccynt) November 6, 2021