The Hundred 2026, Welsh Fire vs London Spirit: द हंड्रेड मेंस 2026 के इस मुकाबले में वेल्श फायर और लंदन स्पिरिट के बीच आखिरी गेंदों तक रोमांच देखने को मिला। लंदन स्पिरिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का फाइटिंग स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेल्श फायर की टीम जीत के करीब पहुंची, लेकिन 6 रन से मुकाबला गंवा दिया।
द हंड्रेड मेंस 2026 का 31वां मुकाबला बुधवार (12 अगस्त) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में वेल्श फायर और लंदन स्पिरिट के बीच खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर लंदन स्पिरिट ने निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया।
लंदन स्पिरिट की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 19 गेंदों में 34 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा जेम्स कोल्स ने 22 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि जेमी ओवरटन ने 11 गेंदों में 21 रन की अहम पारी खेली।