आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में आयरलैंड के युवा स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने अपनी रफ्तार और चतुराई से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मैट रेनशॉ को चौंका दिया। उनकी जबरदस्त गेंद पर मैट रेनशॉ पूरी तरह चकमा खा गए। यह विकेट ऐसे समय आया जब ऑस्ट्रेलिया तेजी से बड़ा स्कोर खड़ा करने की तैयारी में था।
बुधवार (11 फरवरी) को खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया की पारी को आयरलैंड के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में कंगारू टीम को शुरुआत में लय बनाने में परेशानी हुई। हालांकि मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की।
लेकिन 17वें ओवर में मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने टीम के लिए अहम विकेट झटका। उन्होंने पारंपरिक फ्लाइट छोड़ते हुए करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सीधी और फिसलती हुई गेंद डाली, जिस पर रेनशॉ लेग साइड खेलने के प्रयास में पूरी तरह चूक गए। हल्का सा इनसाइड एज लगा और गेंद सीधे मिडल स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकराकर उसे उड़ा ले गई।