Chennai Super Kings (BCCI)
चेन्नई, 20 मई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उनके फॉलोअर्स की उनके प्रति दिवानगी देखी जा सकती है। अगर हालात सामान्य होते तो धोनी इस समय
आईपीएल-13 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे होते लेकिन कोविड-19 के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
इस वीडियो में, धोनी दरवाजे से बाहर आते हुए बस में बैठने जा रहे हैं। उनके साथ चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना भी हैं। इस वीडियो में प्रशंसकों को धोनी के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।