टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के सुपरफैन अजय गिल बीते दिनों काफी सुर्खियों में थे। 18 साल के अजय गिल धोनी से मिलने के लिए 1436 KM पैदल चलकर रांची पहुंचे हैं। लेकिन, धोनी से इस युवक की मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि धोनी IPL में हिस्सा लेने के लिए UAE रवाना हो चुके थे।
धोनी से ना मिल पाने पर इस युवक ने रांची में ही डेरा जमा लिया था लेकिन बाद में धोनी के दोस्त चिट्टू से बातचीत के बाद यह लड़का अब अपने घर के लिए निकल चुका है। यह युवक फ्लाइट के जरिए अपने घर हरियाणा जा रहा है। पहली बार फ्लाइट में बैठने पर यह युवक काफी खुश था और इसका पूरा श्रेय धोनी को दिया।
इंटरव्यू के दौरान इस युवक ने कहा कि वो धोनी के साथ रहना चाहता है और 3-4 महीने बाद वो फिर धोनी से मिलने आएगा। इसके अलावा उसने धोनी का फेवरेट गाना मैं पल दो पल का शायर हूं भी गाया। बता दें कि यह युवक हरियाणा से पैदल चलकर ही रांची पहुंचा था। धोनी के संन्यास के बाद उसने भी क्रिकेट छोड़ दिया था।