Tim David Hits 30 Runs Of Jamie Overton Over: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने बल्लेबाजी का ऐसा रौद्र रूप दिखाया, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने जेमी ओवरटन के एक ओवर में ताबड़तोड़ रन बटोरते हुए फैंस को रोमांचित कर दिया।
रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टिम डेविड ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन टिम डेविड ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
पारी के 19वें ओवर में जेमी ओवरटन गेंदबाजी करने आए और यहीं से मैच का सबसे धमाकेदार पल देखने को मिला। टिम डेविड ने इस ओवर में ओवरटन पर जमकर हमला बोला और चार 4 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए कुल 30 रन बटोर लिए। हर शॉट के साथ गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाती दिखी और ओवरटन के पास कोई जवाब नहीं था।