South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकात के ईडन गार्डन्स में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 33 गेंदों में 175.76 की स्ट्राईक रेट से 58 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सेफर्ट ने खास रिकॉर्ड बना दिया।
सेफर्ट न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में तीन 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। सेफर्ट ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक सात पारियों में 45.66 की औसत औऱ 161.17 की स्ट्राईक रेट से 274 रन हो गए हैं। जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन रहा है।
कीवी टीम के लिए रनों के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे फिन एलन हैं, जिन्होंने सात पारियों मे 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शुमार है।
A sublime innings at the top!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2026
Tim Seifert becomes 1st NZ player to score three 50+ scores in a single edition of ICC Men's T20 WC
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 1 #SAvNZ | LIVE NOW https://t.co/LMBOn54jDE pic.twitter.com/bwCWumyzjx