Tim Seifert Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (NZ vs IND 3rd T20) मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। उनके पास एक साथ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
टिम सेफर्ट वेलिंगटन के मैदान पर में अपनी पारी के दौरान दो छक्के लगाते हैं, तो वो भारत-न्यूजीलैंड टी20 में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बैटर बन जाएंगे। उन्होंने अब तक भारत के सामने 18 टी20 इंटरनेशनल में 28 छक्के लगाए हैं। ये रिकॉर्ड फिलहाल सूर्यकुमार यादल के नाम दर्ज है। उन्होंने 14 टी20 में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को 29 छक्के लगाए है।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 में सबसे ज्यादा छक्के
- सूर्यकुमार यादव (भारत) - 14 मैचों में 29 छक्के
- टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड) - 18 मैचों में 28 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) - 17 मैचों में 27 छक्के
- कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) - 12 मैचों में 24 छक्के
- मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 16 मैचों में 23 छक्के