Tim Seifert Record: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का फाइनल बीते रविवार, 16 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) ने 98 गेंदों पर 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 5 विकेट से मात दी और पहली बार टूर्नामेंट का खिताब जीता। गौरतलब है कि इसी बीच टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए।
The Hundred के फाइनल में सबसे बड़ी पारी: टिम सेफर्ट ने द हंड्रेड के फाइनल में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए 38 गेंदों पर 4 चौके 7 छक्के लगाकर 72 रन बनाए। ये द हंड्रेड के इतिहास में एक बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फाइनल मैच में बनाया संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने विल जैक्स की बराबरी करके ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। विल जैक्स ने साल 2025 के फाइनल में 72 रनों की पारी खेली थी।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतक: टिम सेफर्ट ने साल 2026 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए कुल 10 पारी खेली और पूरे 5 अर्धशतक लगाए। ये The Hundred के एक एडिशन में किसी बल्लेबाज़ द्वारा ठोके गए सर्वाधिक अर्धशतक हैं। टिम सेफर्ट ने इतिहास रचकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।