ENG vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन 317 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़ते हुए 96 साल पुराना कीवी रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (25 जून) से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज के निर्णायक मुकाबले के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 436 गेंदों में 317 रन की विशाल साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान डेवोन कॉनवे ने 224 गेंदों में 22 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 157 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 214 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाए।