Tom Latham ने पूरा किया अनोखा टेस्ट शतक, ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे क्रिकेटर बने (Image Source: Google)
England vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाया, बल्लेबाजी में नहीं बल्कि फील्डिंग का। तीसरे दिन के खेल के दौरान लैथम ने तेज गेंदबाज मैट हेनरी की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स का कैच लपका।
इस कैच के साथ ही लैथम ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। वह न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने बतौर फील्डर टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा कैच लपके हैं। उनसे पहले स्टीफन फ्लैमिंग और रोस टेलर ही ऐसा कर पाए थे।
बता दें कि लैथम ने कई मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के लिए विकेटकीपिंग भी की है। उन्होंने बतौर विकेटकीपर इस फॉर्मेट में लैथम ने 15 लैच लपके हैं।