Tom Latham ने इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीत से रचा इतिहास,ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले कप्तान बन (Image Source: X.Com (Twitter))
England vs New Zealand Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
लैथम न्यूजीलैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे विदेशी कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने भारत औऱ इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। उनसे पहले जॉन गोडार्ड, सर क्लाइव लॉयड, सर गैरी सोबर्स, रिची बेनॉ और इमरान खान ने ही यह मुकाम हासिल किया था।
इसके अलावा यह चौथी बार हुआ है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में सीरीज जीती है। इससे पहले साल 1986, 1999, और 2021 में ऐसा हुआ था। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन टेस्ट की सीरीज में पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए सीरीज जीती है।