टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मैच में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर एक बड़े उलटफेर को अंज़ाम दे दिया। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ना सिर्फ जिम्बाब्वे के बल्लेबाजोंं और गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया बल्कि उनकी फील्डिंग भी कमाल की रही और इसका एक उदाहरण हमें तब देखने को मिला जब मैच के दौरान टोनी मुनयोंगा ने एक करिश्माई कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलिया के होश उड़ा दिए।
टोनी का ये कैच देखने के बाद बल्लेबाज बेन ड्वारशुइस के भी होश उड़ गए। कुछ लोग तो इस कैच को इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे अच्छा कैच बता रहे हैं। ये कैच ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला जब ब्रैड इवांस ने बेन ड्वारशुइस को एक अच्छी लेंथ की बॉल फेंकी। ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने इसे मिड-विकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन तभी टोनी मुनयोंगा बीच में आ गए।
टोनी मुनयोंगा ने डीप मिड-विकेट से 15 मीटर लंबी दौड़ लगाई और सुपरमैन स्टाइल में इस कैच को पकड़ लिया। इस गज़ब के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Tony Munyonga does the impossible!
— Arshy (@imArshit) February 13, 2026
CATCH OF THE TOURNAMENT, taken out of nowhere! #AUSvZIM #T20WorldCup #ZIMvAUSpic.twitter.com/g1l5SjdcNf