गुजरात की सबसे बड़ी जीत से लेकर, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बदलाव तक। Top 10 Cricket News (Image Source: Google)
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात की सबसे बड़ी जीत से लेकर, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बदलाव तक। आइए जानतें हैं क्रिकेट की आज की 10 बड़ी खबरें।
- गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया। कागिसो रबाडा औऱ जेसन होल्डर ने गेंद से मचाया धमाल।
- 169 रनों के लक्ष्य के जवाब में SRH 86 रन पर ऑलआउट। गुजराज ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत।
- कागिसो रबाडा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच। 28 रन देकर चटकाया अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और स्मरण रविचंद्रन का विकेट।
- आरसीबी को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस। 12 मैच में दर्ज की आठवीं जीत।
- ऑरेंज कैप पर हेनरिक क्लासेन का कब्जा बरकरार। 12 मैच में 50.80 की औसत से बनाए 508 रन। साईं सुदर्शन दूसरे नंबर पर पहुंचे।
- पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत बरकरार। बेहतर इकॉनमी के चलते कागिसो रबाडा से रेस में आगे।
- बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराया। नजमुल हुसैन शांतो बने जीत के हीरो।
- CSK ने चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोंहा को किया शामिल, BCCI की मंजूरी का इंतज़ार
- आईपीएल में बुधवार को आरसीबी और केकेआर की टक्कर। प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी आरसीबी
- विराट कोहली टी-20 में 14000 रन करने पूरे करीब, 78 रनों की है दरकरार।