Top-5 Players With Most Sixes In T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने बीते रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का टाइटल जीता। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का कारनामा किया।
5. ईशान किशन (Ishan Kishan): इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैचों में पूरे 18 छक्के ठोके। जान लें कि इस 27 साल के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए।
4. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan): इस लिस्ट में पाकिस्तान का एक सिर्फ ही खिलाड़ी शामिल है जो कि कोई और नहीं, टीम के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा और उन्होंने 7 मैचों की 6 इनिंग में 18 छक्के ठोके। खास बात ये भी है कि उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए और 76 की औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन जोड़े।