इस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस विजेता बनी है। मुंबई ने लीग चरण का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था। अभी तक के आईपीएल इतिहास में ऐसा चार बार हो चुका है कि जिस टीम ने लीग चरण का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया है, वही टीम विजेता बनी हो।
2008 में शुरू हुई इस लीग के पहले संस्करण में शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीता था। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराया था। राजस्थान ने इस संस्करण में लीग चरण का अंत 14 मैचों में 22 पॉइंट लेकर पहले स्थान के साथ किया था और फिर फाइनल में विजेता बनी थी।
इस घटनाक्रम का दोहराव मुंबई ने लंबे अरसे बाद 2017 में किया। मुंबई ने इस सीजन 14 मैचों में 20 पॉइंट लेकर लीग चरण का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए किया था। टीम फाइनल में पहुंची और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को हरा कर तीसरा खिताब जीतने में सफल रही थी।