WI vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज तौहीद हृदय (Towhid Hridoy) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार (7 नवंबर) को हृदय ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया।
अपने टेस्ट करियर का सिर्फ तीसरा मुकाबला खेल रहे इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 359 गेंदों में नाबाद 242 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के नाम था। उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मीरपुर में नाबाद 219 रन बनाए थे। अब हृदय ने 242 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
With 242 runs on board and counting, Tawhid Hridoy becomes Bangladesh's Highest-Ever individual Test Scorer, surpassing Mushfiqur Rahim's 219 A historic knock, a record-breaking moment, and a celebration for the ages https://t.co/ktWusroAj
Bangladesh Cricket (BCBtigers) November 7, 2026
बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की लिस्ट में अब तौहीद हृदय पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मुश्फिकुर रहीम 219 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि शाकिब अल हसन 217 रन की पारी के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमीम इकबाल ने पाकिस्तान के खिलाफ 206 रन बनाए थे और वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।