VIDEO: रसिख सलाम की यॉर्कर के आगे बेबस दिखे ट्रैविस हेड, स्टंप उड़ाने के बाद दिखाया खास सेलिब्रेशन (Image Source: X)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ा विकेट झटका। विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन रसिख की सटीक यॉर्कर के सामने टिक नहीं पाए।
आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार (22 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रैविस हेड और उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। ट्रैविस हेड अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और शुरुआत से ही RCB के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।