Travis Head Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी (AUS vs BAN 2nd Test) मुकाबला शनिवार, 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4000 रन: ट्रेविस हेड एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में अब तक 58 मैचों की 99 पारियों में 3,968 रन बना चुके हैं। वो WTC में अपने 4,000 रन पूरे करने से सिर्फ 32 रन दूर हैं। ट्रेविस हेड के पास मैके टेस्ट में ये आंकड़ां छूने का सुनहरा मौका होगा।
वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं। अब तक सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन ने ये कारनामा किया है।