Trent Rockets Women vs Sunrisers Leeds Women Final The Hundred: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स ने रविवार (16 अगस्त) को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए महिला द हंड्रेड 2026 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया है, और टीम टेबल में भी टॉप रही थी।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स लीड्स की टीम 91 गेंदों में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें एनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में 25 रन औऱ कप्तान डैनियल गिब्सन ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। टीम की सात बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाईं।
ट्रेंट रॉकेट्स के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जॉर्जिया एडम्स ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए। किम गार्थ, चार्ली फिलिप्स और सामंथा बेट्स ने 2-2 विकेट, कप्तान एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट लिया।
THE WINNING MOMENT
— The Hundred (@thehundred) August 16, 2026
Trent Rockets are confirmed as champions #TheHundredFinal pic.twitter.com/wrfQLDM6Ml