T20I Tri-Series: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका और नामीबिया के खिलाफ आगामी 'ट्राई-सीरीज' के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है, जिसमें अनुभवी स्पिनर ग्रीम क्रेमर की वापसी हुई है। 15-सदस्यीय टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में है। क्रेमर बाएं हाथ की चोट से उबरने के बाद इस टीम का हिस्सा बने हैं।
39 वर्षीय ग्रीम क्रेमर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के बाद टीम में शामिल हुए हैं। साल 2018 के बाद टीम के लिए न खेलने के बाद उन्होंने 2025 के आखिर में वापसी की और फिर अगले साल भारत और श्रीलंका में हुए टी20 टूर्नामेंट में खेले।
टीम के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। एक तरफ, तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं। रिचर्ड नगारवा जिम्बाब्वे के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन पर नजर रखी जा रही है।