VIDEO: 'ट्रॉफी आवा दे और होम जावा दे' RCB की जीत के बाद विराट कोहली का मजेदार वन-लाइनर हुआ वायरल (Image Source: X)
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान कोहली ने गुजरात टाइटंस के मशहूर स्लोगन को अपने अंदाज में बदलकर ऐसा कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (31 मई) को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल में विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच के खिलाड़ी होने का सबूत दिया। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पूरे सीजन में भी उनका बल्ला जमकर बोला और वह RCB की सफलता के सबसे बड़े कारणों में से एक रहे।