Advertisement
Advertisement
Advertisement

'जीत वो रहे हैं खुशी हमे हो रही है', श्रीलंका ने पाकिस्तान को रौंदकर जीता एशिया कप, मीम्स की आई बाढ़

श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 23 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया है। श्रीलंका को मिली इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान टीम को ट्रोल कर दिया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma September 11, 2022 • 23:59 PM
Cricket Image for Twitter Reaction After Sri Lanka Beat Pakistan After Asia Cup Final
Cricket Image for Twitter Reaction After Sri Lanka Beat Pakistan After Asia Cup Final (Sri Lanka vs Pakistan)
Advertisement

Asia Cup Final: एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त दे दी है। श्रीलंका को मिली इस जीत के बाद भारत और अफगानिस्तान के फैंस में भी जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर पाकिस्तान टीम को ट्रोल करने क साथ ही श्रीलंका टीम को बधाई दे रहे हैं। एशिया कप की शुरुआत से पहले शायद ही किसी ने श्रीलंका टीम के जीत की कल्पना की हो।

श्रीलंका टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टॉस हार गई थी। ऐसे में 70 प्रतिशत मुकाबला अपने आप ही पाकिस्तान के हाथ में आ गया था। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यूएई की पिचों पर टॉस जीतो मैच जीतो का इतिहास रहा है। वहीं श्रीलंका टीम ने अपने लास्ट 4 मुकाबले पहले गेंदबाजी करके ही जीते थे।

Trending


ट्टिटर पर यूजर्स पाकिस्तान को मिली हार के बाद जमकर ट्वीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस तमाम मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ मीम्स पर जो श्रीलंका की जीत और पाकिस्तान की हार पर शेयर हो रहे हैं-

बता दें कि श्रीलंका को मिली इस जीत में भानुका राजपक्षे का अहम योगदान रहा है। 58 पर 5 विकेट गिरने के बाद भानुका ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली और लंका को जीत की दहलीज पर ला दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रनों पर ऑलआउट हो गई।


Cricket Scorecard

Advertisement