आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 32वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच बुधवार (1 नवंबर) को पुणे में खेला जा रहा है जहां साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा एक बार फिर बल्ले के साथ बुरी तरह फेल हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बावुमा एक अच्छी इनिंग नहीं खेल सके जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पुणे में बावुमा ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाकर कुल 24 रन बनाए। उन्हें बल्लेबाजी करता देख ऐसा लग रहा था मानो आज वह एक अच्छी इनिंग खेलेंगे, लेकिन टीम की इनिंग के 9वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने बावुमा को फंसा लिया और इस ओवर की तीसरी गेंद उनके बैट का किनारा लेकर सीधा स्लिप पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई।
बावुमा के आउट होने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं। कोई उनके आउट होने पर उन्हें फ्री का विकेट बता रहा है तो कोई उनके कप्तान होने पर सवाल कर रहा है। एक शख्स ने तो यह तक कहा कि अगर साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप जीतना है तो उन्हें बावुमा को टीम से बाहर करना होगा।
Temba Bavuma in this world cup
— Ashutosh Srivastava (@sri_ashutosh08) November 1, 2023
All credit goes to Quinton De Kock, Aiden Markram, Heinrich Klaasen.#NZvsSA #Bavuma #WC2023 pic.twitter.com/dk5T1hP7p1
Temba Bavuma’s contribution in this World for SA… pic.twitter.com/8Ze1RriJvt
— Dennis (@DenissForReal) November 1, 2023
Temba Bavuma is actually proving his critics right, something has to give for the #Proteas #ProteaFire #CWC2023 #NZvSA #NZvsSA pic.twitter.com/GBAbAVC5b9
— Tlotliso wa ACDP (@TlotlisoM_) November 1, 2023