बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है जहां श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज़ को 'टाइम आउट' के जरिए ही आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा।
दिल्ली में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान एंजेलो मैथ्यूज किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में 'टाइम आउट' होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। मैथ्यूज, जो श्रीलंका के लिए नंबर 6 के रूप में उतरे थे, अपने हेलमेट में समस्या के कारण आवश्यक समय में पहली गेंद नहीं खेल सके। बांग्लादेशी टीम ने अपील की और अंपायरों ने मैथ्यूज और बांग्लादेश टीम के साथ बातचीत की और अंततः श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट दे दिया गया। अब इस घटना पर दुनियाभर के फैंस और क्रिकेटर रिएक्शन दे रहे हैं। आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं।
Absolutely pathetic what happened in Delhi today! #AngeloMathews
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 6, 2023
Matthews loool
— Jofra Archer (@JofraArcher) April 3, 2014
Kya Bolti Public
— Munaf Patel (@munafpa99881129) November 6, 2023
Ye appeal karna sahi tha ?
Usper se Out dena ?#timeout#BanvsSL #AngeloMatthews pic.twitter.com/jLQBkjUK1s
Also Read: Live Score