Wide Ball Controversy: आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच बीते गुरुवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया था जहां विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार शतक ठोककर भारतीय टीम को जीत दिलवाई। इस मैच में कोहली ने 97 गेंदों पर नाबाद 103 रन जड़े जिसके दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।
दरअसल, यहां हम मैदान पर घटी उस घटना की बात कर रहे हैं जब अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने नासम अहमद की लेग साइड पर गई गेंद को वाइड नहीं दिया था। नासम ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर विराट को बड़ा शॉट खेलने से रोकने के लिए लेग साइड पर गेंद फेंका था। यह गेंद विराट को छोड़ते हुए लेग साइड पर गई जहां, विकेट के पीछे विकेटकीपर ने बॉल को पकड़ा।
Umpire doesn't give wide to virat
— Saurabh Raj (@sraj57454) October 19, 2023
Best moment of match. #INDvsBAN #ViratKohli pic.twitter.com/L621N4ciur
सभी को लगा कि यह गेंद वाइड होगी। विराट भी इससे निराश थे क्योंकि वह शतक के करीब थे, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रन काफी कम बचे थे। ऐसे में सभी को हैरान करते हुए अंपायर ने इस गेंद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और यह गेंद लीगल मानी गई। अब सोशल मीडिया पर कुछ फैंस अंपायर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि अंपायर ने नियमों का उलंघन किया। यही वजह है हम आपको नियम के तहत बताने वाले हैं यहां अंपायर रिचर्ड केटलबरो गलत थे या सही।