पश्चिम बंगाल के अभिप्राय बिस्वास को भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। सोमवार को यह विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी मां के साथ ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचा, जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही गांगुली ने कैब की ओर से उन्हें 2 क्रिकेट बैट भेंट किए। इस दौरान कैब के सचिव बबलू कोलेय, उपाध्यक्ष नीतिश रंजन दत्ता और कोषाध्यक्ष संजय दास भी वहां मौजूद थे।
इस मौके पर सौरव गांगुली ने अभिप्राय को अंडर-19 टीम के लिए हिम्मत के साथ खेलने की सलाह देते हुए उन्हें बंगाल और भारत की सीनियर टीमों में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो रेड-बॉल मल्टी-डे मैच होंगे, जो 27-30 सितंबर को राजकोट में और 5-8 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के 'बी' ग्राउंड पर खेले जाएंगे।