Up T20 League 2026: कानपुर में भारी बारिश, लखनऊ शिफ्ट करने पड़े Playoff और Final मैच (Up T20 League 2026: कानपुर में भारी बारिश, लखनऊ शिफ्ट करने पड़े Playoff और Final मैच)
Up T20 League 2026: यूपी टी20 लीग ने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्लेऑफ मैच के साथ फाइनल मुकाबले को कानपुर से लखनऊ शिफ्ट कर दिया है। टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल ने सोमवार को यह घोषणा की।
इस प्रतियोगिता के चौथे सीजन के नॉकआउट मैच अब लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि, मुकाबले की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
3 सितंबर को क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर खेले जाएंगे, जिसके बाद 4 सितंबर को क्वालीफायर-2 होगा। फाइनल मैच 6 सितंबर को खेला जाना है।