CSK Probable Playing XI Vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
आयुष म्हात्रे की जगह उर्विल पटेल: चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह प्लेइंग XI में सीधे तौर पर उर्विल पटेल को एंट्री मिल सकती है। 27 साल के उर्विल एक अटैकिंग बल्लेबाज़ हैं जो कि 57 टी20 मुकाबलों में 180 की स्ट्राइक रेट से 1,425 रन ठोक चुके हैं। उनके नाम तीन टी20 सेंचुरी भी दर्ज हैं।
MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस: सीएसके के दिग्गज विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी काफ इंजरी से काफी हद तक फिट हो चुके हैं और नेट्स में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका आज के मुकाबले में उपलब्ध होना थोड़ा मुश्किल है। अगर वो खेलने के लिए तैयार होते हैं, तो उन्हें सरफराज खान की जगह कॉम्बिनेशन में जगह मिल सकती है। इसके अलावा वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।