कोलंबो में यूएसए के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में बेशक पाकिस्तान को आसान जीत मिल गई लेकिन इस मैच के बाद उनके स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर से अपने बॉलिंग एक्शन के चलते सुर्खियों में आ गए। यूएसए के फैंस ने खुलेआम पाकिस्तानी स्पिनर के बॉलिंग एक्शन का मज़ाक उड़ाया और उन पर मैच के दौरान “चकिंग” करने का आरोप लगाया।
तारिक ने पाकिस्तान की यूएसए पर 32 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर एक ज़बरदस्त बॉलिंग परफॉर्मेंस देते हुए 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि, मैच में उनकी बॉलिंग परफॉर्मेंस से ज्यादा उनके खास बॉलिंग स्टाइल की चर्चा होने लगी। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके अजीब “पॉज़-एंड-डिलीवर” एक्शन पर सवाल उठाए।
स्टैंड में कई फैंस ने उनके हाथ की पोजीशन की नकल की और नारे लगाए कि वो बॉल डालने के बजाय “थ्रोइंग” कर रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन ग्रीन ने भी तारिक के एक्शन की लीगैलिटी पर सवाल उठाए थे। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दूसरे टी-20I के दौरान उस्मान तारिक ने ग्रीन को आउट किया था जिसके बाद ग्रीन ने उनकी बॉलिंग पर चकिंग का आरोप लगाया था।
USA & Sri Lanka fans accused Usman Tariq of chucking in stadium
— Rajiv (@Rajiv1841) February 10, 2026
Whenever he plays, either player themselves or fans accuse him for chucking, he should be banned. Period!! pic.twitter.com/lxsWYPzABF