The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड मेंस 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने एक बार फिर अपने बॉलिंग एक्शन से बल्लेबाज को चकमा दिया। इस बार ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) उनका शिकार बने और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
द हंड्रेड मेंस 2026 का 24वां लीग मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में बर्मिंघम फीनिक्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सनराइजर्स लीड्स को मिचेल मार्श और रयान रिकेलटन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़ दिए। मार्श शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 22 गेंदों में 34 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे।
लेकिन पारी की 32वीं गेंद पर उस्मान तारिक ने मिचेल को चकमा दे दिया। उस्मान अपने बॉलिंग एक्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। गेंद डालने से पहले उनका रुकना बल्लेबाजों के लिए कई बार मुश्किल बना गया है।