ZIM vs IND 3rd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 15 साल के भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार अर्धशतक जड़कर शतक की ओर कदम बढ़ा दिए थे। वैभव एक छोर पर मजबूती से टिके हुए थे और बड़ी पारी खेलते नजर आ रहे थे। लेकिन फिर जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैड इवांस (Brad Evans) ने एक शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया।
जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।
वैभव ने शुरुआत में संभलकर खलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे और एक समय 48 गेंदों में 81 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी पारी में शानदार लय नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक भी पूरा कर सकते हैं।