Vaibhav Sooryavanshi ने 175 रन की तूफानी पारी से की World Record का बारिश,ऐसा करने वाले दुनिया के पह (Image Source: X.Com (Twitter))
भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में तूफानी शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के जड़े।
दूसरा सबसे तेज शतक
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने इस मैच में 55 गेंदों में शतक पूरा किया। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के कासिम अकरम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगाया था।