India vs ZImbabwe 2nd T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) शनिवार (25 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 222.22 की स्ट्राईक रेट से 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा और लगातार दूसरे मैच में रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) का शिकार बने। हालांकि पवेलियन लौटने से पहले 15 साल के सूर्यवंशी उनपर काफी बरसे और उनके खिलाफ 18 रन बनाए।
पारी का तीसरा ओवर करने नगारवा के खिलाफ दूसरी गेंद पर सूर्यवंशी ने डीप मिडविकेट एरिया में चौका लगाया। फिर तीसरी गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद चौथी गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन और पांचवीं गेंद पर भी उसी दिशा में चौका बटोरा। लेकिन आखिरी गेंद पर लगातार पांचवां बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवा दिया।
सूर्यवंशी शरीर की ओर आई शॉर्ट गेंद पर लेग स्टंप के बाहर जगह बनाकर पुल करने गिए लेकिन अच्छे से संपर्क नहीं हुआ। बल्ला मुड़ मुड़ गया और गेंद हवा में गई मिडऑन के पीछे, मुजाराबानी ने मिडऑन से दौड़ लगाई और गेंद के नीचे आकर दोनों हाथों से कैच लपक लिया।
SRYAVANSHI
— FanCode (@FanCode) July 25, 2026
Watch it LIVE on FanCode! https://t.co/3kCBPJuPrW#ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/9EHYBT9fjw