Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे की धरती पर शानदार प्रदर्शन किया और तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज (ZIM vs IND T20 Series) में 50.33 की औसत से 151 रन ठोके। गौरतलब है कि इसी के साथ 16 साल के वैभव ने एक साथ कई खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 16 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 49 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 81 रन बनाए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा उन्होंने पूरी सीरीज में 50.33 की औसत से 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड जीता। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 साल से कम की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अर्धशतक लगाने का महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।