वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के फाइनल के तीसरे दिन सभी क्रिकेट फैंस को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का याद दिला दी। उन्होंने ईस्ट जोन (East Zone) के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) को DRS लेने की सलाह दी जिसकी वज़ह से गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को विकेट मिल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा साउथ जोन की पहली पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। नॉर्थ जोन के लिए ये ओवर अनुभवी तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ रिकी भुई को फंसा लिया। मुकेश की ये बॉल लेंथ पर पड़ने के बाद अंदर की ओर आई और फिर लेग साइड की तरफ चली गई। रिकी भुई ने इसे फाइन लेग की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गए।
इसके बाद होना क्या था। विकेटकीपर ने गेंद को पकड़ा और पूरी टीम के साथ आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। अंपायर इससे सहमत नहीं थे, ऐसे में उन्होंने बल्लेबाज़ को आउट नहीं दिया। इसके बाद ईस्ट जोन के कैप्टन ईशान किशन, जो कि कंफ्यूज थे, ने विकेटकीपर से रिव्यू लेने के लिए बातचीत की। इसी बीच 15 साल के वैभव ने उन्हें DRS लेने की सलाह दे दी।