Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 15 साल के सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 334.48 की स्ट्राईक रेट से 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के जड़े। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए लेकिन कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब 15 पारियों में 65 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के जड़े थे।