इंडिया ए की टीम ने 17 जून, शुक्रवार को दांबुला के रंगिरी स्टेडियम में अफ़गानिस्तान ए को 101 रन से हराकर ट्राई सीरीज में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस बड़ी जीत के साथ टीम का नेट रनरेट भी काफी बढ़िया हो गया है और वो तीन टीमों की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां से टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की हो गई है।
हर मैच की तरह इस मैच में भी चर्चा का केंद्र युवा वैभव सूर्यवंशी ही थे लेकिन वो बल्ले से कुछ खास करने में असफल रहे और सिर्फ 38 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, जब टीम इंडिया फील्डिंग करने आई तो वहां भी वो सुर्खियां बटोरने से पीछे नहीं हटे और एक हैरतअंगेज कैच लेकर वो हर किसी का ध्यान खींचने में सफल रहे। ये कैच पारी के छठे ओवर में देखने को मिला।
इस ओवर में अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे थे। गेंद 'बैक-ऑफ-ए-लेंथ' थी और अफगानिस्तान के बल्लेबाज खालिद तनीवाल ने उसे मिड-विकेट की तरफ़ हवा में फ्लिक कर दिया। 15 साल के सूर्यवंशी ने भी चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ में नहीं रुकी, हालांकि, सूर्यवंशी ने दूसरे अटेम्पट में उछलते हुए गेंद को पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
THE STARBOY DELIVERS
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 17, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes a stunning catch to send Khalid Taniwal packing
Watch #INDvAFG in the #TalentTVCup, LIVE NOW, on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/mOBaqJvqEK