Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्र के वामसी ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए लगाया तूफानी शतक, युवराज- शास्त्री की बराबरी की, देखें Video

आंध्र प्रदेश के वामशी कृष्णा ने कडप्पा में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में रेलवे के स्पिनर दमनदीप सिंह के एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 21, 2024 • 19:21 PM
आंध्र के वामसी ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए लगाया तूफानी शतक, युवराज- शास्त्री की बराबरी की, देखें
आंध्र के वामसी ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए लगाया तूफानी शतक, युवराज- शास्त्री की बराबरी की, देखें (Image Source: Google)
Advertisement

आंध्र प्रदेश के सलामी बल्लेबाज वामसी कृष्णा (Vamshhi Krrishna) ने मौजूदा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले भारत की तरफ से रवि शास्त्री और युवराज सिंह ने भी एक ओवर में छह छक्के लगाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज वामसी ने कडप्पा में अपनी 110 रन की तेज पारी के दौरान रेलवे के लेग स्पिनर दमनदीप सिंह के ओवर में छह छक्के लगाए। उन्होंने 64 गेंद में  शतक जड़ा। 

वामसी ने अपनी इस शतकीय पारी में 10 छक्के और 9 चौके लगाए। उनकी इस तूफानी पारी की मदद से आंध्र प्रदेश  378 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं रेलवे ने अपनी पहली पारी 865/9 के विशाल स्कोर पर घोषित की। कृष्णा ने दमनदीप की पहली गेंद पर स्लॉग स्वीप लगाते हुए छक्का जड़ दिया। इसके बाद, उन्होंने दूसरी गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्के मार दिया। तीसरी गेंद का भी यही हश्र हुआ क्योंकि इसे मिडविकेट सीमा के पार एक और छक्के के लिए भेज दिया गया। चौथी गेंद को भी छक्के के लिए भेज दिया। वहीं पांचवीं गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर कृष्णा ने बैकफुट से खेला और मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। 

Trending


रेलवे के ओपनर अंश यादव और रवि सिंह ने दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम का स्कोर 865/9 तक पहुंचाया। यादव ने 597 गेंदों पर 14 चौको और दो छक्कों की मदद से 268 रन की पारी खेली। रवि ने 311 गेंदों पर 17 चौको और 13 छक्कों की मदद से 258 रन बनाये। अंश और रवि ने तीसरे विकेट के लिए 420 रन की बड़ी साझेदारी की। रेलवे की तरफ से अंचित यादव ने भी शतक लगाया। 

Also Read: Live Score

आपको बता दे कि 1985 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान रवि शास्त्री ने बड़ौदा के बाएं हाथ के स्पिनर तिलक राज को एक ओवर में छह छक्के मारे। 32 साल बाद, जब युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के मारे थे। 


Cricket Scorecard

Advertisement