T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं, वरूण चक्रवर्ती ने दी बड़ी अपडेट (Image Source: X.Com (Twitter))
दुनिया के नंबर 1 टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाद वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) का मानना है कि नंबर 1 टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में खेल सकते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप मे अभिषेक का पहला मैच अच्छा नहीं रहा था। अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड कप डेब्यू पर वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे। इसके बाद वह फील्डिंग करने नहीं उतरे थे क्योंकि पेट में संक्रमण के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस कारण वह नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को हुए दूसरे वर्ल्ड कप मैच से भी बाहर हुए।
हालांकि भारतीय टीम के लिए सबसे सकारात्मक चीज यह रही है कि अभिषेक अरूण जेटली स्टेडियम में डगआउट में मौजूद थे।