RCB Probable Playing XI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
जितेश शर्मा के सिर लटकी है तलवार: RCB के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों की 5 पारियों में 10.40 की औसत और 110.63 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 52 रन जोड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो टीम के इंग्लिश बैटर फिल साल्ट को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी होगी। उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से अब तक 202 रन ठोके हैं।
वेंकटेश अय्यर को मिल सकता है मौका: बेंगलुरु की टीम में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने के लिए जितेश शर्मा की जगह वेंकटेश अय्यर को चुन सकती है। उन्हें आरसीबी ने मिनी ऑक्शन में पूरे 7 करोड़ में खरीदा है। वो टी20 फॉर्मेट में 146 मैचों में 140 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 3,278 रन बना चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 63 मैचों में 1,497 रन दर्ज हैं।